पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर जिस तरह की रही, यहां व्यवस्था नाकाफी रही। परीक्षा के बाद घर जाने के लिए अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंचे तो सामने जो भी ट्रेन दिखी, उसमें घुस गए। स्थिति यह रही कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से लेकर पवन एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में अभ्यर्थी इस तरह भरे थे कि लोगों का सीट पर बैठना तो दूर खड़ा होना मुश्किल था। जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था, उन्हें भी जगह नहीं मिल सकी। जिसको लेकर कोच में नोकझोंक हुई। इधर, आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ लोगों को समझाते रहे।
PHOTOS: ट्रेन में पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़, स्लीपर से एसी तक सीट नहीं, यात्रियों से नोकझोंक
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:03 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशनों पर रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का रेला लगा रहा। इस दौरान ट्रेन के एसी कोच में भी अभ्यर्थियों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन