{"_id":"6a26e82b2fd2ac168b0a75c1","slug":"varanasi-police-arrested-two-youths-in-viral-photo-case-of-pistol-tucked-at-waist-and-baseball-bat-in-hand-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फोटो बनी मुसीबत: कमर में पिस्टल, हाथ में बेसबॉल... भौकाल बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल फोटो बनी मुसीबत: कमर में पिस्टल, हाथ में बेसबॉल... भौकाल बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवकों को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों का कमर में पिस्टल और हाथ में बेसबॉल लेकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था।
पुलिस के गिरफ्त में दोनों युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके से सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिस्टल और बेसबॉल बैट वाली तस्वीर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तस्वीर में दिखाई दे रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि सोशल मीडिया पर रौब और भौकाल बनाने के उद्देश्य से यह तस्वीर पोस्ट की गई थी।
क्या है मामला
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हुआ। तस्वीर में एक युवक कमर में पिस्टल लगाए खड़ा दिखाई दे रहा, जबकि उसके साथ खड़ा दूसरा युवक हाथ में बेसबॉल बैट लिए नजर आ रहा। वायरल पोस्ट के बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत 'माथे पगरिया अ मुहवा में पान बा, पिस्टल कमर में अ सीना उथान बा...' बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और रामनगर के पंचवटी इलाके से पुलिस ने आशीष सोनकर और महेश सेठ को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि करीब दो माह पहले शौकिया तौर पर यह फोटो खिंचवाई गई थी। बाद में आशीष सोनकर ने क्षेत्र में भौकाल बनाने और सोशल मीडिया पर प्रभाव दिखाने के उद्देश्य से इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने तस्वीर में दिखाई दे रहे कथित हथियार की भी पड़ताल की।
Trending Videos
इसे भी पढ़ें; यूपी में खाकी पर दाग: अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों पर टैंकर चालक को लात-घूसों से पीटने का आरोप
पुलिस के मुताबिक आशीष सोनकर की कमर में लगा हुआ पिस्टल असल में लाइटर निकला। पुलिस ने लाइटर को कब्जे में ले लिया है। वहीं वायरल तस्वीर में दिखाई दे रही कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तु के साथ फोटो पोस्ट कर भय और प्रभाव पैदा करने का प्रयास किया गया था। मामले में हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।