सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Langra mangoes and Banarasi paan offered to Baba in Varanasi

Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ ने चखा लंगड़ा आम और बनारसी पान, भीषण तपिश में भी उमड़ा आस्था का समंदर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं गर्मी से राहत के लिए बाबा को लंगड़ा आम और बनारसी पान का भोग लगाया गया। 

Kashi Vishwanath Temple Langra mangoes and Banarasi paan offered to Baba in Varanasi
बाबा विश्वनाथ को लंगड़ा आम और बनारसी पान का लगा भोग - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार

तपती गर्मी से राहत के लिए सोमवार को बाबा विश्वनाथ को लंगड़ा आम और बनारसी पान का भोग लगाया गया। इसके अलावा उन्हें ऋतु पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का अलौकिक शृंगार किया गया। धाम परिसर में स्थित श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का विशेष संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया गया।



सोमवार की भोर से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। इसे नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए थे। पुरुषोत्तम मास में बाबा के दर्शन के लिए पूर्वांचल समेत आस-पास के राज्यों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन लगभग दो लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। धूप से बचाव के लिए परिसर में जर्मन हैंगर (बड़े वाटरप्रूफ टेंट) लगाए गए हैं और जमीन पर मैट बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के मुकाबले सुबह और रात के समय धाम में भीड़ का दबाव अधिक देखा जा रहा है। सामान्य कतार में भक्तों को दर्शन करने में 30 मिनट से एक घंटे का समय लग रहा है, लेकिन कतारें लगातार जारी ही हैं। भीषण तपिश और चिलचिलाती धूप भी शिव भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं पा रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; विंध्याचल में महायज्ञ: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- सनातन पर राजनीति न हो, गौ संरक्षण राष्ट्र का दायित्व

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, केवल अप्रैल और मई के महीने में ही एक करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई है। अकेले मई माह में 48.07 लाख और अप्रैल में 52.33 लाख श्रद्धालु काशी पहुंचे। गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में भव्य कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से अब तक रिकॉर्ड 29 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed