सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT student Dushkarm case Hearing adjourned second investigating officer fails to appear in court in varanasi

Varanasi: आईआईटी छात्रा से दुष्कर्म में दूसरे विवेचक कोर्ट से गैर हाजिर, टली सुनवाई; 24 जून को अगली तारीख

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दूसरे विवेचक कोर्ट से गैर हाजिर रहे। ऐसे में सोमवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 24 जून तय की है। 

IIT student Dushkarm case Hearing adjourned second investigating officer fails to appear in court in varanasi
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। गवाह दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा के सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। अगली सुनवाई 24 जून की तिथि नियत की है। पिछली तिथि से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की तरफ से अधिवक्ता की जिरह जारी है। 

Trending Videos


कोर्ट में अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता और बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता रहे। प्रकरण के अनुसार, बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना में तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर आरोपी बनाया था। विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव की बहुत पहले ही बयान हो चुका है। दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा की गवाही के लिए लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed