फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 10 साल पहले अपराध की दुनिया में रखा कदम, 67 मुकदमे में आरोपी, अब एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश वाकिफ

Fri, 07 Nov 2025 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Nov 2025 02:21 PM IST
सार

Azamgarh Encounter Inside Story: एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश वाकिफ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। काफी समय से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 

विज्ञापन
UP encounter STF killed wanted criminal Waqif in Azamgarh inside story
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश वाकिफ - फोटो : अमर उजाला

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास शुक्रवार की सुबह एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश वाकिफ उर्फ वाकिब पुत्र कलाम उर्फ सलाम मारा गया। वाकिफ मूल रूप से थाना फूलपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

UP encounter STF killed wanted criminal Waqif in Azamgarh inside story
आजमगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, वाकिफ ने वर्ष 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा, जब उसके खिलाफ पहला मुकदमा फूलपुर थाने में पशु तस्करी के मामले में दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्द ही अपना अपराधी गिरोह तैयार कर लिया। वर्ष 2020 में गोरखपुर पुलिस ने उसे पहली बार गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया था।
UP encounter STF killed wanted criminal Waqif in Azamgarh inside story
बदमाश वाकिफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब तक वाकिफ के खिलाफ कुल 67 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उसका गिरोह पशु चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय था। गिरोह में अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे कुख्यात अपराधी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें; UP Encounter: यूपी में एक और एनकाउंटर... 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर; एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
UP encounter STF killed wanted criminal Waqif in Azamgarh inside story
मौके पर खड़ा वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि वाकिफ नेपाल बॉर्डर के रास्ते गोवंश तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। दो वर्ष पूर्व 2023 में उसका नाम गोरखपुर के एक गो-तस्करी कांड में सामने आया, जिसके बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 
विज्ञापन
UP encounter STF killed wanted criminal Waqif in Azamgarh inside story
बदमाश वाकिफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाकिफ बेहद शातिर अपराधी था। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और गुप्त तरीके से गिरोह को संचालित करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed