{"_id":"5c0514ebbdec22414f5786fe","slug":"varanai-girls-is-on-top-of-fashion-designing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनिंग के आकाश पर बनारस की बालाएं, यूपी डिजाइनर वीक में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनिंग के आकाश पर बनारस की बालाएं, यूपी डिजाइनर वीक में लहराया परचम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां हो या बहुएं अगर उन्हें घर का सहयोग मिले तो वो बड़े से बड़े मुकाम पर पहुंच सकती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बनारसी बालाओं ने। ये हाथों के हुनर की बदौलत फैशन की दुनिया में छा जाने को तैयार हैं। इनका सपना केवल फैशन जगत में अपनी पहचान बनाने की ललक ही नहीं, बल्कि बनारस को विश्व फलक पर ले जाने की चाहत भी है। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने सपने को जिंदा रखा। आइये रूबरू होते है यूपी डिजाइनर वीक की विजेताओं से जिन्होंने मुश्किल वक्तों में अपना हौसला बनाए रखा और अपने सपनों को पंख दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
साकेतनगर निवासी दीपाली को बचपन से ही फैशन डिजाइनर बनने का सपना था, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। पीजीडीएम करने के बाद शादी हो गई। बेटे के थोड़ा बड़े होने पर अपने पति के साथ सास-ससुर से इस सपने के बारे में बात की तो परिवार के लोगों ने भी इसके लिए प्रेरित किया। फिर कोर्स में प्रवेश लिया और चीजों को सीखना शुरू किया। सर्टिफिकेट कोर्स इन फैशन डिजाइनिंग में द्वितीय वर्ष की छात्रा के लिए यह पहला मौका था, जब उन्होंने फैशन शो के लिए ड्रेस डिजाइन की। उनकी वन शोल्डर टॉप विथ लेयर स्कर्ट की सभी ने सराहना की।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यूपी डिजाइनर वीक में बेस्ट डिजाइनर 2018 का खिताब अपने नाम करने वाली दीपाली कहना है शुरुआत अच्छी हुई है। इससे मेरे अंदर आत्मविश्वास पैदा हुआ है, अब अपने सपने की ओर एक और कदम बढ़ा सकती हूं। मैं बनारस में अपना खुद का बुटिक खोलना चाहती हूं, जिससे फै शन डिजाइनर के तौर पर जानी जाऊं, यह मेरी ख्वाहिश है। फैशन और ड्रेस ही आजकल के दौर में सब कुछ है। स्टाइल से पहनने का क्रेज लोगों में बढ़ रहा है। खास तौर से बनारस में भी कॅरियर को बेहतर आयाम तक ले जाऊंगी, पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चितईपुर निवासी वर्षा सिंह ने कभी सोचा नहीं था कि वह इस क्षेत्र में आएंगी। वर्षा बॉटनी में एमएससी कर चुकी है। लेकिन उनकी रोल मॉडल मंजुषा से एक मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। यूपी डिजाइनर वीक 2018 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब जीते वाली वर्षा कहती हैं कि फैशन मेरे लिए वही है, जो मैं खुद और अपने परिवार वालों के लिए डिजाइन कर सकूं । जब मैंने इस कोर्स में प्रवेश लिया तो मुझे कुछ नहीं आता था। इन्होंने प्रतियोगिता में सीक्वेंस टॉप विथ थ्री लेयर्ड र्स्कट बनाया था, जिसे लोगों की खूब तारीफ मिली।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यूपी डिजाइनर वीक से हटकर बनारस में कुछ ऐसी भी हुनरमंद महिलाएं है जिन्होंने मौका मिलने पर खुद को बखूबी साबित किया है। छात्रा मयूरी ने अपनी वॉक, कॉन्फिडेंस और लुक के जरिए स्टाइल क्वीन का खिताब जीतकर यह साबित किया कि हर लड़की में हुनर है, बसे उसे पहचाने जाने की जरूरत है। वहीं प्रीति पुरोहित ने बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब जीता।