{"_id":"69c22c1ea563a0fcd9088f73","slug":"varanasi-cylinder-blast-and-house-collapses-brother-and-sister-died-see-latest-updates-and-photos-2026-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर ब्लास्ट की 10 तस्वीरें: सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा इलाका, चीख रहे थे मलबे में दबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर ब्लास्ट की 10 तस्वीरें: सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा इलाका, चीख रहे थे मलबे में दबे लोग
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:56 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के तहरतारा में मंगलवार की सुबह तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो एक जर्जर मकान ध्वस्त हो चुका था और मलबे में दबे लोग चीख- पुकार रहे थे। लोगों ने आनन-फानन चारों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से गिरा मकान
- फोटो : रोहित सोनकर
वाराणसी जिले के लहरतारा में सोमवार की सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ और मकान ढह गया। मलबे में दबकर भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बहन प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग मां गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
Trending Videos
2 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से गिरा मकान
- फोटो : रोहित सोनकर
बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पड़ोस की क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में विस्फोट के साथ मकान ढहने की घटना की फुटेज कैद हुई है। मकान के अंदर मलबे में दबे दो गैस सिलिंडर पुलिस ने बरामद किए हैं। धमाका इतना तेज था कि डेढ़ किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद देखती युवती
- फोटो : रोहित सोनकर
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास गिरिजा देवी का मकान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान के आगे पुराने एक कमरे में दो बेटों और एक बेटी के साथ गिरिजा देवी रहती हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे प्रीति रसोई गैस पर खाना बना रही थी।
4 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
इस बीच 7:27 बजे अचानक से आग की लपट फेंकते हुए तेज धमाका हुआ। खाना पका रही प्रीति और पास में खाने के लिए बैठे ओम चौधरी, अमन और मां गिरिजा देवी झुलसते हुए मलबे में दब गए। प्रीति और ओम चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबी गिरिजा देवी और अमन चौधरी को मोहल्ले के लोगों ने तुरंत बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
पुलिस को सूचना देने के साथ ही अचेतावस्था में मां-बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले और मुख्य मार्ग लहरतारा-कैंट से आने जाने वाले लोग भी सहम गए। राहत बचाव में जुटे पूर्व पार्षद समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ। लेकिन, मलबा हटाने के दौरान घर के अंदर से एक सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। उसे दूर एक खाली प्लॉट में फेंका गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।