सब्सक्राइब करें

यूपी कॉलेज हत्याकांड: आरोपी मंजीत के भाई ने शेयर किया वीडियो, कहा- सीनियर करते थे रैगिंग; मिलती थी धमकी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Mar 2026 05:23 AM IST
सार

UP College Murder Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में मर्डर केस के बाद सूर्य प्रताप सिंह के समर्थकों में गुस्सा आज भी कायम है। आरोपी मंजित चाैहान को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस बीच, मंजित के भाई ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
UP College Murder Case Accused Manjit Brother Shares Video on Social Media Alleges Ragging
मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के भाई ने साझा किया वीडियो। - फोटो : संवाद

Varanasi News: यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के आरोप में जेल गया आरोपी मंजीत चौहान वेब सीरीज कर्ज कट्टा में स्पॉट ब्वाय के रूप में काम कर चुका था। फिल्म शूटिंग के दौरान नकली कट्टे के साथ उसने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिस पर पुलिस ने उसे उठाया था। धमकी दी थी कि माफिया बन रहे हो। बाद में सच्चाई बताने पर उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद से लोग उसे माफिया कहकर बुलाते थे।

Trending Videos
UP College Murder Case Accused Manjit Brother Shares Video on Social Media Alleges Ragging
हंगामे को रोकने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : संवाद

मंजीत के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। मंजीत के भाई ने वीडियो में बताया कि दो साल से सूर्य और उसके दोस्त भाई को प्रताड़ित करते थे, कई बार उन पर हमले हुए और रैगिंग के नाम पर पिटाई की गई थी। जातिगत टिप्पणियां की जाती थीं। मां और बहन की गालियां दी जाती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP College Murder Case Accused Manjit Brother Shares Video on Social Media Alleges Ragging
गांजीपुर स्थित सूय प्रताप के घर पर बंद ताला। - फोटो : संवाद

जातिगत टिप्पणियों और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर भाई ने यह कदम उठाया। घटना वाले दिन भी सुबह में भाई की पिटाई की गई थी, इसी आक्रोश में भाई ने गोली चलाई। वारदात के बाद मंजीत ने कचहरी में जाकर समर्पण किया था। एसओजी इस वीडियो की जांच और उसके भाई से पूछताछ की प्रक्रिया में जुटी है।

UP College Murder Case Accused Manjit Brother Shares Video on Social Media Alleges Ragging
बंद चैनल गेट से बाहर का दृश् देखते शिक्षक। - फोटो : संवाद

अनुज की गिरफ्तारी में जुटी क्राइम ब्रांच
छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या में नामजद अनुज सिंह की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत शिवपुर थाने की पुलिस दबिश दे रही है। आसपास के जनपदों में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अनुज के सगे संबंधियों और दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
UP College Murder Case Accused Manjit Brother Shares Video on Social Media Alleges Ragging
बेटी की लाश देख बेसुध हुई मां। - फोटो : संवाद

पुलिस और आरआरएफ तैनात, सूर्य को दी श्रद्धांजलि
यूपी कॉलेज का माहौल शांत है। हालांकि, एहतियातन पुलिस और आरआरएफ तैनात है। शांति व्यवस्था कायम होने के बाद से कॉलेज के आसपास की दुकानें भी सोमवार से खुल गईं। शाम के समय छात्र नेताओं ने बैठक कर सूर्य को श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed