सब्सक्राइब करें

वाराणसी: नगर निगम का बजट में बंदर-कुत्तों को पकड़ने के लिए नया मद, प्रतिमाओं की हर दिन होगी सफाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Budget: monkeys and dogs will catch and statues will be cleaned every day
कार्यकारिणी कक्ष में महापौर मृदुला जायसवाल ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शहर के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई। पहली बार कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़ने के लिए नया मद बनाया गया। शहर में जगह-जगह लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की अब हर दिन साफ-सफाई और माल्यार्पण किया जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बजट होगा। करीब पांच घंटे तक चली बैठक को महापौर मृदुला जायसवाल ने शनिवार को 12.30 बजे तक स्थगित कर दिया।

Varanasi Municipal Corporation Budget: monkeys and dogs will catch and statues will be cleaned every day
लंका चौराहे पर मालवीय जी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

कार्यकारिणी कक्ष में महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुनरीक्षित बजट पर चर्चा के लिए बैठक शुरू हुई। शहर में बढ़ रहे कुत्तों और बंदरों के आतंक से राहत के लिए पार्षदों ने अलग बजट की मांग की थी। पार्षदों की मांग पर दो मदों का सृजन किया गया है, इसमें कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़ने की कवायद होगी। इससे शहर में आए दिन बंदरों और कुत्तों के आतंक से जनता को राहत मिलेगी।

Varanasi Municipal Corporation Budget: monkeys and dogs will catch and statues will be cleaned every day
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

पहली बार शहर के कुंडों की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए भी बजट में प्रावधान निर्धारित किया गया है। इस प्रावधान से पूरे वर्ष कुंडों की साफ-सफाई का काम होगा। इसी क्रम में पार्षदों के क्षेत्र में विकास के लिए बीस करोड़ की व्यवस्था की गई है। बचे हुए कार्यकाल में पार्षदों को 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य का लाभ मिलेगा। शहर में स्थापित 22 महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रतिदिन साफ-सफाई और माल्यार्पण के लिए पांच लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Budget: monkeys and dogs will catch and statues will be cleaned every day
dog monkey

उद्यान विभाग की ओर से प्रतिदिन इन मूर्तियों की साफ-सफाई और माला पहनाने का काम किया जाएगा। पहले इस मद में कुछ ना होने से मूर्तियों की साफ-सफाई माला बनाने का काम विशेष अवसरों पर ही हो पाती थी। बजट बैठक में अनावश्यक मद को घटा करके एक जगह पर उन्हें समेटा गया है। कई मदों का एकीकरण किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Budget: monkeys and dogs will catch and statues will be cleaned every day
रुपये - फोटो : pixabay

मुख्य अभियंता को सीसी रोड बनाने के लिए मिलने वाले एक करोड़ रुपये को भी समेट कर एक जगह कर दिया गया है। स्थापना निधि में भी बदलाव किया गया है और अनावश्यक खर्च भी कम करके बजट को कम किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed