{"_id":"595b86804f1c1b5b338b467c","slug":"varanasi-roads-are-in-very-bad-condition-for-sawan-mela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन मेला सिर पर, इन मार्गों से कैसे गुजरेंगे कांवरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेला सिर पर, इन मार्गों से कैसे गुजरेंगे कांवरिया
Tue, 04 Jul 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
road
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानसूनी बारिश के बाद वाराणसी की सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से पार पाना मुश्किल हो गया। सड़कों के गड्ढे और भी दुखदायी बन गए हैं। जलभराव के बीच जगह-जगह सीवर-नालों के ओवरफ्लो करने और कूड़ा-कचरा सड़क पर फैल जाने से वाहन सवारों के साथ ही पैदल राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई।ये हालात तब हैं जब गुरु पूर्णिमा और सावन मेले में अब महज पांच दिन बाकी रह गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 5
road
- फोटो : अमर उजाला
न सड़कें दुरुस्त हैं, न ही सफाई व्यवस्था। जिन सड़कों पर विकास कार्यों के लिए खुदाई कराई गई है, वहां हालात और बदतर हैं। गुरु पूर्णिमा नौ जुलाई को है और उस दिन शहर के विभिन्न मठों और सिद्धपीठों में दर्शन-पूजन के लिए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा लेकिन अब तक तैयारियाें के नाम पर कहीं कोई प्रबंध नहीं है।
3 of 5
road
- फोटो : अमर उजाला
दस जुलाई से ही सावन मेले की भी शुरुआत हो जाएगी। फिर सावन भर कांवरियों और शिवभक्तों से शहर पटा रहेगा। सबसे अधिक समस्या सड़कों और सफाई व्यवस्था की बदहाली से है। बैरिकेडिंग आदि के काम भी अभी कराए जाने हैं। बारिश के बाद चौकाघाट से लहरतारा तक फ्लाईओवर बनने के कारण खस्ताहाल सर्विस रोड से गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
road
- फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन और रोडवेज के बाहर सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरते-फिसलते रहे। पैदल निकलने तक की जगह नहीं थी। इलाहाबाद से मोहनसराय के रास्ते मंडुवाडीह-महमूरगंज-लक्सा गोदौलिया तक जाने का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से कांवरियों के अलावा डाक बम बाबा दरबार तक जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
road
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कीचड़, दूसरी तरफ कूड़ा-कचरा फैलने से नारकीय हालात नजर आए। गुरु पूर्णिमा और सावन मेले से पहले सड़क और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न कराई गई तो मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।