{"_id":"59428fe64f1c1b761a8b47c0","slug":"varanasi-to-save-the-river-aasi-the-town-development-minister-has-started-the-shovel-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असि नदी को बचाने के लिए नगर विकास मंत्री ने चलाया फावड़ा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असि नदी को बचाने के लिए नगर विकास मंत्री ने चलाया फावड़ा, देखें तस्वीरें
Fri, 16 Jun 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
suresh khanna in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी में गुरुवार की सुबह पौराणिक नदी असि के पुनर्जीवन के लिए फावड़ा चलाया। मंत्री ने खुद फावड़ा चलाकर संदेश दिया कि काशीवासियों की आस्था से जुड़ी असि को मूल रूप में वापस लाने के लिए सरकार मदद करेगी।
2 of 5
suresh khanna in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नदी के तट पर हरित पट्टी के विकास के लिए नीम का पौधा रोपा। कहा कि पुराणों-शास्त्रों में नदी के रूप में असि का उल्लेख मिलता है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की इस नदी को जन सहयोग के बल पर पुनर्जीवित किया जाएगा।
3 of 5
suresh khanna in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने असि नदी मुक्ति अभियान, यमुना मिशन, साझा संस्कृति मंच, जागृति फाउंडेशन के अलावा नदी के पुनरुद्धार अभियान से जुड़े सामाजिक संगठनों और नागरिकों के प्रयास को सराहा। मंत्री ने अभियान से जुड़े लोगों को भरोसा दिलाया कि वह बीच-बीच में असि पर श्रमदान के लिए काशी आते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suresh khanna in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तीन वर्ष पहले अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से ही स्वच्छ भारत मिशन का श्रीगणेश किया था। रवींद्रपुरी पुलिया के पास असि नदी पर श्रमदान के लिए नगर विकास मंत्री सुबह करीब नौ बजे पहुंचे। वहां अभियान कर्मियों के अलावा नगर निगम और वीडीए के अधिकारियों से उन्होंने नदी की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 5
suresh khanna in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंत्री ने खुद फावड़ा उठा लिया। उन्होंने नदी तट पर फावड़ा चलाकर कई टोकरी मिट्टी निकाली। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगाए जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने नदी तट पर पौधरोपण भी किया। मंत्री ने कहा कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के सलाहकार और पूर्व डीजी (सिविल डिफेंस) आरएन सिंह ने उनसे मिलकर असि की व्यथा बताई थी। इस नदी को अब जन सहयोग के बल पर अविरल-निर्मल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।