चार दिन तक चिलचिली धूप और उमस के बाद बुधवार को दोपहर में 30 मिनट तो रात में गरज चमक के साथ दो घंटे तक लगातार 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। 15 इलाकों में तेज बिजली कड़की और 20 सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं कचहरी में खड़ी कारों पर पेड़ गिर गया।
Varanasi Weather: दो घंटे में 50 मिमी बारिश, 20 सड़कों पर जलभराव, कचहरी में कार पर गिरा पेड़; गर्मी से राहत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:24 AM IST
सार
वाराणसी में सुबह से हो रही उमस के बाद शाम में बारिश होने से लोगों को राहत मिल गई। देर रात तक लगातार दो घंटे तक बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी लग गया। वहीं, बिजली की भी समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन