फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: गंगा के बढ़ते जलस्तर से बनारस से बलिया तक बढ़ी धुकधुकी, काशी में मोक्ष के लिए लंबा इंतजार

Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
water level of Ganga giving tension varanasi to ballia due to  long wait for cremation in Kashi
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बनारस से लेकर बलिया तक गंगा में उफान है। गंगा में आई बाढ़ के कारण देव दीपावली और गंगापार रेती पर सजने वाली टेंट सिटी का काम प्रभावित हुआ है। बलिया में गंगा चेतावनी बिंदु 56.61 मीटर पार करने के बाद 46 सेंटीमीटर ऊपर 57.07 पर बह रही हैं। अब वह लाल निशान 57.61 मीटर की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। बनारस के तटवर्ती इलाकों में भी जलस्तर बढ़ने के कारण लोग दहशत में हैं। गंगा का जलस्तर कई और सीढ़ियों को डुबोते हुए ऊपर की ओर बढ़ रहा है।



श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के रैंप सहित शीतला घाट की कई सीढ़ियां पानी में जलमग्न हो चुकी हैं। काशी में मोक्ष के लिए यानि मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह के लिए आने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

water level of Ganga giving tension varanasi to ballia due to  long wait for cremation in Kashi
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

 बढ़ाव का कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बरसात और यमुना का पानी है।  केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम को सात बजे गंगा का जलस्तर 67.50 मीटर दर्ज किया गया।  पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

water level of Ganga giving tension varanasi to ballia due to  long wait for cremation in Kashi
अस्सी घाट पर सीढ़ी तक पहुंचा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

शाम छह बजे से बढ़ाव की रफ्तार कम हुई और एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का विधान करने में परेशानी होगी। छठ पूजन 28 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
water level of Ganga giving tension varanasi to ballia due to  long wait for cremation in Kashi
गंगा में फिर से उफान - फोटो : अमर उजाला

गंगा पार रेती पर टेंट सिटी बसाने की योजना पर गंगा का बढ़े जलस्तर ने बाधा खड़ी कर दी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मध्य अक्तूबर तक गंगा का जलस्तर कम होता दिखाई नहीं पड़ रहा। इस वजह से टेंट सिटी बसाने के लिए प्रस्तावित भूमि का सीमांकन करने में कार्यदायी संस्था को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
water level of Ganga giving tension varanasi to ballia due to  long wait for cremation in Kashi
विश्वनाथ धाम के रैंप तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण घाट और रेती पर होने वाले आयोजन की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। देव दीपावली पर अनुमान लगाया जा रहा है की इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु काशी आएंगे। अभी से काशी के ज्यादातर होटल फुल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed