फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi की संवेदना: वाराणसी में अपनी फ्लीट रोक एंबुलेंस को दिया रास्ता, दर्द से तड़प रही थी प्रसूता

Fri, 14 Oct 2022 09:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi ambulance got way after By stopping his fleet sent woman to hospital
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी भ्रमण के दौरान मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल पेश की। काशी दौरे के दौरान उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा कर बीमार युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच मुख्यमंत्री के आदेश पर बीमार युवती के वाहन को स्कॉर्ट कराते हुए आशापुर स्थित निजी अस्पताल तक पहुंचाया गया। महिला प्रसव के बाद काफी गंभीर हालत में थी। फिलहाल महिला आईसीयू में भर्ती है। एंबुलेंस में एक महिला डिलवरी के बाद काफी गंभीर हालत में थी, जिन्हें उनके परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे।

इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला उधर से गुजर रहा था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से सारनाथ के लिए निकला ही था कि एक वाहन आता दिखा।वाहन में एक महिला जिनका नाम अंजलि सिंह है, काफी गंभीर हाल में थी। नीचे की स्लाइड्स में देखें...

CM Yogi visit varanasi ambulance got way after By stopping his fleet sent woman to hospital
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला

अंजली को प्रसव के बाद ब्लीडिंग की गंभीर समस्या थी। ऐसे समय में तुरंत इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने तुरंत महिला को स्कॉर्ट कर अस्पताल में पहुंचाने का निर्देश दिया। 

CM Yogi visit varanasi ambulance got way after By stopping his fleet sent woman to hospital
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला

महिला के वाहन के लिए तुरंत रास्ता खाली कराया गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कॉर्ट करते हुए तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया गया।  चौबेपुर थाना अंतर्गत धरहरा गांव निवासी अंजली के पति अभिषेक सिंह ने बताया कि पत्नी को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मुख्यमंत्री का काफिला आता दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi ambulance got way after By stopping his fleet sent woman to hospital
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला

कहा कि लगा कि हमारी एंबुलेंस अब फंस जाएगी और हम समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकेंगे। अभिषेक के अनुसार तुरंत अपने इसकी जानकारी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री तक हमारी बात पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान लेते हुए हमारी एंबुलेंस को रास्ता मुहैया कराया। 

विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi ambulance got way after By stopping his fleet sent woman to hospital
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक की मानें तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि प्रशासन उनकी एंबुलेंस को आगे जाने देगा, लेकिन खुद मुख्यमंत्री ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसके लिए उनका परिवार सदा आभारी रहेगा। अंजली को आशापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां इलाज चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed