{"_id":"586a95b64f1c1b0b521589c3","slug":"weather-effected-with-eastern-wind-varanasi-get-some-relief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरवाई की कुलाचों से मौसम बदला, तापमान बढ़ने से मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवाई की कुलाचों से मौसम बदला, तापमान बढ़ने से मिली थोड़ी राहत
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कहर के बाद पुरवाई बहने से मौसम बदल गया है। नम हवाओं ने सोमवार को पारा चढ़ा दिया। तापमान बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। आगे कैसा होगा मौसम,जानें अगले स्लाइड्स में..
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने भी आंखें खोली लेकिन फिर बादलों की ओट में धूप समा गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि लोकल हीटिंग के साथ नम हवाओं के टकराव से आसमान में छाए बादल बरस भी सकते हैं।
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14. 7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे कंपकंपी से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
पुरवा हवाओं ने ने रविवार को मौसम का रुख बदल दिया। हवा में नमी और लोकल हीटिंग के चलते आसमान में बादल छा गए। नम हवाओं के असर से तापमान में इजाफा हो गया है। इससे ठंड से कुछ राहत तो हुए लेकिन चौबीस घंटे के भीतर बूंदाबादी होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार पुरवा हवाओं की गति तेज होने से मौसम में बदलाव आया है। इससे कोहरे में इजाफा हो सकता है।