{"_id":"625148e402c1684aa31e0879","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-heat-summer-temprature-cross-43-degree-in-banaras-see-condition-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें, गर्मी से बेदम बनारस: पारा पहुंचा 43 पार, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर फैला सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें, गर्मी से बेदम बनारस: पारा पहुंचा 43 पार, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर फैला सन्नाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
सप्ताह भर और झुलसाएगी अप्रैल की गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी इस कदर भयंकर पड़ रही है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 23 डिग्री का अंतर है। इस सीजन में यह अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम का रुख यही बना रहा तो आगे 45 डिग्री तक तापमान जल्द ही हो सकता है।
गर्मी का आतंक कुछ ऐसा है कि सुबह ही लोगों को लू की लपटें महसूस होने लगी हैं। आलम ये है कि गर्म हवाओं के बीच घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। लोग मुंह ढंक कर बाहर निकल रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है।
दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का पारा भी चढ़ने लग रहा है। सौराष्ट्र से चलने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी का असर कम होने से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।
Trending Videos
2 of 9
गर्मी के कारण गलियों से लेकर घाटों की रौनक फीकी पड़ने लगी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों से गुलजार रहने वाले गंगा घाट पर दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी के कारण गलियों से लेकर घाटों की रौनक फीकी पड़ने लगी है। गर्मी के कारण पर्यटकों का आगमन कम होने के कारण नाविक, पंडे और टूरिस्ट गाइड की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
अस्सी घाट पर छाया सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
राजघाट से अस्सी तक लगभग हर घाट पर कुछ ऐसा ही नजारा है। शाम ढलने के बाद ही घाटों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ रही है। वहीं शहर की सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों का आवागमन कम हो रहा है।
4 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस
- फोटो : अमर उजाला
पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही है। लू के थपेड़े से लोग बेहाल हैं। मौसम के इस बदलाव से किसान भी चिंतित हैं। चिलचिलाती गर्मी से लू की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की है। तापमान रोज नए रिकार्ड बनाने पर उतारू है।
विज्ञापन
5 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख सामान्य हो सकता है। पुरवा हवाओं के बाद मौसम का रुख बदल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी के संकेत नहीं हैं लेकिन वातावरण में गर्मी का असर काबिज हुआ तो उमस का असर भी हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।