वाराणसी में बारावफात का जुलूस निकाला गया। गुरुवार की सुबह मंडुवाडीह चौराहे पर जुलूस के चलते भीड़ देखने को मिली। बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड दिखी। बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने बताया कि शांति समितियों की बैठकों में पहले ही सभी से अपील की जा चुकी है कि कोई नहीं परंपरा नहीं शुरू करने दी जाएगी। जिले के लोगों से अपील है कि वह आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। शांति और कानून व्यवस्था में बाधक बनने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस बेहद सख्ती से पेश आएगी।
तस्वीरों में बारावफात जुलूस: इस्लाम धर्म के संस्थापक की पैदाइश का जश्व, लेकिन आज का दिन शोक का भी,क्या है वजह?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:57 PM IST
सार
ईद-ए-मिलाद के रूप में जाना जाने वाला, मिलाद-उन-नबी पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह उत्सव मुहम्मद के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है। मिलाद-उन-नबी इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन