{"_id":"5bacc11f867a557ebd688329","slug":"woman-beaten-up-in-ballia-after-death-of-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में बच्ची की मौत के बाद महिलाओं ने वृद्धा को डायन बताकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बच्ची की मौत के बाद महिलाओं ने वृद्धा को डायन बताकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश चाहे कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें गहरी हैं। आज भी लोग अप्रत्याशित मौत का संबंध डायन, भूत-प्रेत इत्यादि चीजों से करते हैं। ताजा मामला यूपी के बलिया जिले का है जहां एक बच्ची की मौत के बाद कसूर महिला का दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
महिला के खिलाफ दी तहरीर
demo pic
बच्ची की मौत के बाद वृद्ध महिला को गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बच्ची के पिता ने महिला पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर भी दे दी। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर गांव में पांच वर्षीय लड़की की मौत को लेकर गांव के ही एक वृद्ध महिला को डायन कहते हुए कुछ महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया।
Teacher beat student
- फोटो : Demo Pic
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। बताया जाता है कि संगीता (5) पुत्री विनोद तुरहा निवासी बैजनाथपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार की महिलाओं ने गांव के ही एक महिला सुमिरती देवी (60) पत्नी मैना तुरहा को डायन बताते हुए बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। और उस महिला के घर पर पहुंचकर पीटने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tantrik
बच्ची के पिता विनोद तुरहा का कहना था कि महिला जादू टोना करने में माहिर है। बताया कि पांच दिनों पहले हमारी बेटी ने किसी कारणवश महिला को गाली दे दी थी। जिससे नाराज होकर उक्त महिला ने हमारे बच्ची को जादू टोना कर दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Tantrik
बच्ची के मौत से नाराज परिवार की महिलाओं से नोक झोंक होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजवाया। बच्ची के पिता ने इस घटना में महिला पर कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में तहरीर भी दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली और मामले की जांच की जा रही है।