{"_id":"62b15e22b849194dd10927dd","slug":"yoga-in-varanasi-thousands-of-people-did-yoga-together-special-programs-organized-at-the-ghats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga in Varanasi: हजारों साधकों और योगाचार्यों ने एक साथ किया योग, घाटों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga in Varanasi: हजारों साधकों और योगाचार्यों ने एक साथ किया योग, घाटों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी के खिड़किया घाट पर लोगों को डिजिटली संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूरज निकला, उसकी आभा से अंधेरा छटा और स्वर्णिम किरणों के साथ खिल उठी योग की सुबह। सड़कों पर ढीले-ढाले कपड़े पहनकर लोग निकल पड़े। सबको जल्दी थी योग शिविरों में शामिल होने की। देखते ही देखते जगह-जगह हजारों की तादाद में लोग जुट गए। भागीरथी की लहरों के साथ घाटों, पार्कों, मैदानों से लेकर ग्रामीण अंचल तक सेहत और खुशहाली का उत्सव सज गया।
2 of 6
सारनाथ में योगाभ्यास करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया को योग की अनमोल भेंट देने वाले महर्षि पतंजलि की कर्मभूमि काशी योग में रम गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक लय, एक प्रवाह में प्राणायाम से लेकर शीर्षसन तक योग के विविध रूप साकार हुए। मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, उद्यमी, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठनों के साथ बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने भागीदारी कर भारतीय संस्कृति के इस महाउत्सव को यादगार बना दिया।
3 of 6
योग दिवस पर अस्सीघाट पर योग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नमो घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योग मनुष्य को केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं बनता बल्कि यह सामाजिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करता है। कार्यक्रम के लिए नमो घाट पर 19 ब्लॉक बनाए गए थे। जहां पांच हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय में योग करते बटुक।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जेटी को आपस में जोड़कर बनाई गई 75 की आकृति सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह आदि मौजूद रहे। अस्सी घाट पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रबुद्धजनों संग योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस लाइन में विश्व योग दिवस पर योग करते पुलिस कमिश्नर व अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर योग कार्यक्रम की शुरूआत पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। अस्सी घाट के अलावा तुलसी घाट से भदैनी घाट तक आरएसएस की अनुसांगिक शाखा के सदस्य, आनंदमयी घाट पर शिक्षा विभाग, जैन घाट पर सनबीम भगवानपुर की छात्राओं के साथ 84 घाटों पर योग की पाठशाला लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।