{"_id":"661bbc1d5ec5d5b04c0d6b3a","slug":"rajasthan-news-four-people-burnt-alive-in-collision-between-car-and-truck-in-fatehpur-shekhawati-sikar-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में दर्दनाक हादसा; आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में दर्दनाक हादसा; आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 14 Apr 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पुल पर तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के साथ ही कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
कार में लगी आग बुझाने का प्रयास करते फायरकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद फतेहपुर शेखावाटी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।
Trending Videos