{"_id":"69d810ddffc6072cfc0daeb4","slug":"637-lakh-voters-were-removed-from-the-list-after-the-sir-the-north-constituency-saw-the-highest-voter-drop-of-120-lakh-while-cantt-and-south-also-saw-a-drop-of-around-1-lakh-voters-agra-news-c-25-1-agr1067-1031299-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसआईआर के बाद सूची से साफ हो गए 6.37 लाख मतदाता, सबसे ज्यादा 1.20 लाख मतदाता उत्तर सीट से घटे, कैंट और दक्षिण में भी एक लाख के करीब मतदाता हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसआईआर के बाद सूची से साफ हो गए 6.37 लाख मतदाता, सबसे ज्यादा 1.20 लाख मतदाता उत्तर सीट से घटे, कैंट और दक्षिण में भी एक लाख के करीब मतदाता हुए कम
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 10 अप्रैल को जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची के बाद दावों और आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। इसके बाद जिले में 6,37,653 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। अभियान से पहले जिले में 36,00,071 थे जबकि अब संख्या घटकर 29,62,418 रह गई है। सबसे ज्यादा 1.20 लाख मतदाता उत्तर सीट पर घटे हैं। वहीं, दक्षिण व कैंट में भी करीब एक-एक लाख मतदाता कम हुए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने जनवरी महीने में विशेष गहन पुनरीक्षण कराया था। एसआईआर के पहले चरण के बाद 6 जनवरी को विशेष पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 27,63,128 थी। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन तक यह संख्या बढ़कर 29,62,418 हो गई। हालांकि एसआईआर से पहले की तुलना में यह आंकड़ा काफी घट गया है।
मौजूदा समय में जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,25,170 और महिला मतदाताओं की संख्या 13,37,166 व 82 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, यह सूची आज से सभी मतदेय स्थलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों पर जनसामान्य के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
मतदाता 17 अप्रैल तक अपने नाम और विवरण की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। अंतिम सूची के अनुसार एत्मादपुर विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता हैं, जबकि आगरा दक्षिण और बाह में संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।
-- -
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | थर्ड जेंडर | कुल मतदाता
एत्मादपुर | 2,30,503 | 1,90,062 | 9 | 4,20,574
आगरा कैंट | 1,83,520 | 1,52,247 | 17 | 3,35,784
आगरा दक्षिण | 1,49,470 | 1,25,580 | 19 | 2,75,069
आगरा उत्तर | 1,79,416 | 1,54,014 | 9 | 3,33,439
90-आगरा ग्रामीण | 2,06,403 | 1,67,927 | 4 | 3,74,334
फतेहपुर सीकरी | 1,81,762 | 1,48,981 | 2 | 3,30,745
खेरागढ़ | 1,68,921 | 1,36,581 | 7 | 3,05,509
फतेहाबाद | 1,63,205 | 1,32,416 | 2 | 2,95,623
बाह| 1,61,970 | 1,29,358 | 13 | 2,91,341 |
कुल योग | 16,25,170| 13,37,166| 82| 29,62,418
--
Trending Videos