{"_id":"69d96829ff2e4e2946080c25","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-speeding-car-he-died-on-the-spot-agra-news-c-364-1-ag11019-127548-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करने वाले युवक को टक्कर मारकर कार चालक मौके से भाग निकला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतक के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है।
जगदीशपुरा के किशोरपुरा निवासी कपिल शर्मा (42) पश्चिमपुरी क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करते थे। परिवार में पत्नी, एक 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में मीटिंग के कारण वह लेट हो गए। रात एक बजे के करीब कार्यालय बंद किया और ऑटो नहीं मिलने पर पैदल कारगिल चौराहे की ओर जाने लगे। परी रेस्तरां के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उनको चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह उछल कर सड़क पर गिरे और करीब 15 फीट से ज्यादा दूरी तक घिसटते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से टकराए।
शरीर के निचले हिस्से के कपड़े तक घिसटने से शरीर से निकल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने टक्कर मारने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाए और कार लेकर भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया। कपिल के दोस्त निशु पंडित ने बताया कि हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के लिए आजीविका की परेशानी हो गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नंबर के आधार पर कार का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos