फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Actor Abhishek Bachchan arrives at Agra Central Jail for the screening of the film Dasvi

जेल में फिल्म दसवीं की सक्रीनिंग: एक साल बाद फिर आगरा केंद्रीय कारागार पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन

Tue, 29 Mar 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

फरवरी और मार्च 2021 में फिल्म दसवीं की शूटिंग सेंट्रल जेल आगरा में हुई थी। एक साल बाद यह फिल्म सात अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Actor Abhishek Bachchan arrives at Agra Central Jail for the screening of the film Dasvi
सेंट्रल जेल के बाहर अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन मंगलवार को अपनी फिल्म दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे। फिल्म की शूटिंग एक साल पहले ही इसी जेल में पूरी हुई थी। अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज होने के बाद धूम मचा रहा है। फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन जाट नेता का रोल कर रहे हैं। जेल अधिकारी का किरदार यामी गौतम निभा रही हैं। 

विज्ञापन

मार्च 2021 में हुई फिल्म की शूटिंग 

फरवरी और मार्च 2021 में फिल्म की शूटिंग सेंट्रल जेल आगरा में हुई थी। फिल्म सात अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म के डायलॉग इंटरनेट मीडिया पर खूब चल रहे हैं। अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर अभिनीत फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक और यामी ने इसे अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


अब फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मंगलवार को अभिषेक बच्चन आगरा पहुंचे। उन्हें देखकर जेल कर्मचारी और अधिकारी भी प्रसन्न हो गए। सेंट्रल जेल के अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि अभिषेक बच्चन अपनी टीम के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए हैं। उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ ही अन्य कर्मियों से बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी के रोल में हैं, जिन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में एसआईटी की जांच पूरी होने तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाता है। जेल में वह रुतबे से रहने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी का जिम्मा पत्नी को देते हैं। जेल के अंदर उनकी अलग जिंदगी शुरू होती है। 

जेल अधिकारी ज्योति (यामी गौतम) से उनका सामना होता है। वह उन्हें जेल के नियम और कायदे बताती हैं। उन्हें अनपढ़ कह देती हैं। यह बात गंगाराम चौधरी के आत्मसम्मान को चुभ जाती है, जिसके बाद वह जेल में रहकर ही दसवीं पास करने की ठान लेते हैं। इसके बाद ही फिल्म की कहानी शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed