{"_id":"6a3b4ad5d121d342b002cfb6","slug":"agra-girl-shines-in-cuet-ug-with-all-india-rank-5-through-hard-work-and-online-coaching-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया, न टाइमपास: ऑनलाइन कोचिंग और कड़ी मेहनत, आगरा की खुशी ने CUET में हासिल की देशभर में 5वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया, न टाइमपास: ऑनलाइन कोचिंग और कड़ी मेहनत, आगरा की खुशी ने CUET में हासिल की देशभर में 5वीं रैंक
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा की छात्रा खुशी सबलोक ने ऑनलाइन कोचिंग, नियमित पढ़ाई और अनुशासित तैयारी के दम पर सीयूईटी-यूजी 2026 में देशभर में पांचवीं और महिला वर्ग में दूसरी रैंक हासिल की है। अब उनका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी से ई-कॉमर्स की पढ़ाई कर एमबीए करना और कॉरपोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाना है।
खुशी सबलोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिकॉर्ड 16 दिनों में सीयूईटी यूजी-2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है। वहीं आगरा की खुशी सबलोक ने 1203.78 स्कोर के साथ देश में पांचवां स्थान हासिल किया है। दयालबाग निवासी खुशी ने हाल ही जारी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिला टाॅप करते हुए 98.8 फीसदी अंक हासिल किए थे।
सीयूईटी यूजी के परिणाम में शीर्ष 10 में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के बच्चे हैं। कुल 3417 उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की रेस शुरू हो जाएगी। हालांकि एनटीए स्कोर के साथ विश्वविद्यालयों के अपने पात्रता मापदंड पूरा करने के आधार पर सीट मिलेगी।
मेहनत, सही रणनीति और ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर आगरा की बेटी खुशी सबलोक ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। खुशी की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ पूरी तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के सहारे की और सीमित संसाधनों में अपनी मंजिल हासिल की।
विज्ञापन
खुशी ने बताया कि उन्होंने 12वीं का पूरा सिलेबस और अंग्रेजी विषय की अलग से तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से की। नियमित पढ़ाई, मॉक टेस्ट, नोट्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास उनकी तैयारी का हिस्सा रहे। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों से दूरी बनाकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा। डीपीएस के प्रधानाचार्य आरके पांडे ने कहा कि खुशी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सीएयूईटी- यूजी-2026 में खुशी सबलोक ने देश में 5वां और महिला वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का सपना
खुशी ने बताया कि उनका सपना यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में प्रवेश लेकर ई-कॉमर्स की पढ़ाई करने का है। इसके बाद वह एमबीए कर कॉरपोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य तय हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
13 भाषाओं में परीक्षा का विकल्प, अंग्रेजी पहली पसंद
छात्रों के पास परीक्षा देने के लिए अंग्रेजी व हिंदी समेत 13 भारतीय भाषाओं का विकल्प था। अंग्रेजी माध्यम से सबसे अधिक 9,76,177 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। दूसरे नंबर पर हिंदी माध्यम से 1,70,773, 7,989 ने बांग्ला, 6204 ने तमिल, 1166 ने असमिया, 491 ने गुजराती, 464 ने मलयालम, 260 ने उड़िया को चुना था।