सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Man Duped of 23.55 Lakh by Facebook Friend in Online Trading Scam

UP: फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो गए हैं ऐसे लोग, तो तुरंत हटा दें; आगरा में युवक के साथ हुआ बड़ा धोखा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने इरादतनगर के एक व्यक्ति से 23.55 लाख रुपये ठग लिए। रकम निकालने की कोशिश पर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Agra Man Duped of 23.55 Lakh by Facebook Friend in Online Trading Scam
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

फेसबुक फ्रेंड पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इरादत नगर के एक शख्स को साइबर गैंग की युवती ने फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाया। इसके बाद ऑनलाइन निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 23.55 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


 

इरादत नगर के तेहरा क्षेत्र में झीलरा गांव निवासी विनोद शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पास 14 नवंबर को फेसबुक पर सारिका नाम की महिला की प्रोफाइल से मैसेज आया। दोनों चैटिंग करने लगे। दोस्ती के बाद सारिका ने ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पर कम समय में कई गुना मुनाफा होने का लालच दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें ट्रेडिंग का तरीका सिखाया गया। कुछ लोग उसमें मुनाफे के स्क्रीनशॉट डालते थे। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एमडीएच888.कॉम वेबसाइट से जोड़ा गया। उस एप्लिकेशन के माध्यम से उन्होंने 22 बार में 23.55 लाख रुपये जमा किए। जब रकम निकालने का प्रयास किया तो बहाने बनाकर और रकम जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा। इस पर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि नंबर और खातों के आधार पर ठगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
 

इस पर दें ध्यान
अनजान कॉल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम ग्रुप या सोशल मीडिया विज्ञापनों के झांसे में न आएं। केवल सेबी से पंजीकृत प्लेटफॉर्म और अधिकृत ब्रोकर के माध्यम से ही निवेश करें। किसी भी एप या वेबसाइट की जांच-पड़ताल अवश्य करें। लालच भरे गारंटी वाले रिटर्न के दावों से बचें। अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी या स्क्रीन शेयरिंग साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed