{"_id":"699d0d985ad55a595901ddd8","slug":"condition-was-put-before-marriage-doctor-was-not-even-ashamed-victim-cried-when-she-reached-police-station-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से पहले रख दी ऐसी शर्त, चिकित्सक को शर्म भी न आई; थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से पहले रख दी ऐसी शर्त, चिकित्सक को शर्म भी न आई; थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सरकारी डॉक्टर बताने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती पर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने दिल्ली निवासी कथित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर आरोपी ने बातचीत की। अश्लील चैटिंग करते हुए होटल में आकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कहीं शादी न करने देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending Videos
टेडी बगिया निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम और जाटव समाज शादी मंच पर प्रोफाइल बनाई थी। साइट के माध्यम से खुद को पालम कॉलोनी, दिल्ली निवासी सरकारी डॉक्टर बताते हुए डॉ. संत गौरव नामक युवक ने बातचीत की। फोन कॉल, व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई और विवाह पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ माह बाद जब उन्होंने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी ने होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादी से मना करते हुए उसे बिना शादी साथ रखने और खर्च देने की बात कहने लगा। आरोपी ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच वाला बताते हुए धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा और कहीं शादी नहीं करने देगा। जान से मरवाने की धमकी भी दी। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
