सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Gang Busted: Accused on Remand as Police Hunt Mastermind Goldy Behind APK Scam

UP: कुछ सेकंड में खाता हो जाता है खाली, साइबर ठगों का नया तरीका; मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

साइबर क्राइम पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली करने वाले गिरोह के सदस्य को तीन दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड गोल्डी फरार है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम विदेश भेजकर क्रिप्टोकरेंसी में बदली जाती थी और गिरोह के तार तामताड़ा के साइबर अपराधियों से जुड़े हैं।

Cyber Fraud Gang Busted: Accused on Remand as Police Hunt Mastermind Goldy Behind APK Scam
आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर खातों को खाली करने वाले गिरोह के सदस्य देवेश यादव को कस्टडी रिमांड पर लिया है। उससे तीन दिन तक पुलिस पूछताछ करेगी। गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं मास्टरमाइंड गोल्डी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है।
Trending Videos


 

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सागर, मध्य प्रदेश निवासी देवेश यादव और आशीष रजक को गिरफ्तार किया था। उनसे दो मोबाइल और दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए थे। वह इंदौर के रहने वाले गोल्डी के लिए काम करते थे। दोनों ने उसे 80 बैंक खातों की चेकबुक, डेबिट कार्ड, सिम आदि उपलब्ध कराए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि गोल्डी साइबर ठगी का गिरोह संचालित करता है। वह बिल्डर है। उसने एक ऑफिस बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई युवकों को काम पर रखे हुए है। वह एपीके फाइल बनाते हैं। यह फाइल कई लोगों के मोबाइल पर भेजी जाती है। जब लोग एपीके फाइल को डाउनलोड करते हैं तो आरोपी मोबाइल हैक करके खातों को खाली कर देते हैं।
 

तामताड़ा के साइबर ठगों से भी जुड़े हैं गिरोह के तार
एडीसीपी क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस को गोल्डी की तलाश है। वह घर से भाग गया है। आरोपी देवेश को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी मदद से आरोपी गोल्डी की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। यह पता किया जा रहा है कि गिरोह किस तरह रकम को विदेश भेजकर क्रिप्टोकरेंसी में बदलते थे। उनके तार तामताड़ा के साइबर ठगों से भी जुड़े हुए हैं। आरोपी कौन-कौन हैं। इसका पता लगाया जाएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed