{"_id":"6a61b5052edb7784880dd9ab","slug":"agra-metro-targets-december-launch-between-agra-cantt-and-agra-college-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा
Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
सार
यूपीएमआरसी ने दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए ट्रैक का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और स्टेशन निर्माण तेजी से चल रहा है। नवंबर में ट्रायल रन शुरू होगा, जबकि दूसरे कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। आगरा कॉलेज तक 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी और 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन हैं। इसमें आगरा कॉलेज स्टेशन बन गया है। बाकी के चारों स्टेशन का कार्य 20 फीसदी हो गया है। 3- 4 महीने में ये भी पूरा हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। नवंबर में ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी, जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें - UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
ये भी पढ़ें - UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
सुल्तानगंज पुलिया पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू
दूसरे कॉरिडोर में दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। इसमें भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सुल्तानगंज की पुलिया पर स्टेशन बनाने के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके आगे यमुना पर पुल बनाया जा रहा है, जिसकी कनेक्टिविटी ट्रैक से कर दी जाएगी। यह पूरा प्रोजेक्ट अगले साल मार्च तक पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को शहर में 30 किलोमीटर का सफर मेट्रो से करने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें - UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी