फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft Accused Injured in Police Encounter Arrested with Weapon and Stolen Copper

UP: दुकान में सेंध लगाकर कॉपर और नकदी की थी चोरी, पुलिस ने कर दिया ये हाल; सारा सामान भी बरामद

Thu, 23 Jul 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 12:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में दुकान में सेंध लगाकर कॉपर और नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Theft Accused Injured in Police Encounter Arrested with Weapon and Stolen Copper
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में दुकान में सेंध लगाकर कॉपर और नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी का तांबे का तार और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: क्या आपने देखी हैं फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग्स? हजारों साल पुरानी है शैल चित्रकला, जिस पर गहराया संकट
विज्ञापन



 

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 22 जुलाई को कोटकी निवासी मुकेश कुमार बघेल ने जय अंबे ट्रेडर्स में सेंध लगाकर आठ कॉपर लीड होल्डर और 10 हजार रुपये चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में थाना पचोखरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी श्रीनगर पैठ रोड पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। सीओ टूंडला ने बताया आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें -  Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा


 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंग्रेज उर्फ शिवम निवासी कस्बा एवं थाना पचोखरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तांबे के तार के बंडल और चार हजार रुपये बरामद किए हैं। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें -  UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed