फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Convicted After 28 Years in Attempt-to-Murder Case That Left Man Blind

UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी

Thu, 23 Jul 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा के बाह क्षेत्र में 1998 में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई है। घटना में दामाद नईम की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी, जबकि परिवार की खुशियां मातम में बदल गई थीं।

विज्ञापन
Four Convicted After 28 Years in Attempt-to-Murder Case That Left Man Blind
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में गोली मारकर युवक की हत्या की कोशिश और अंग-भंग करने मामले में अदालत ने थाना बाह क्षेत्र के मोहल्ला जुल्हापुरी निवासी सगे भाई सिराजउद्दीन, पप्पू अंसारी, मेहंदी हसन और मध्य प्रदेश भिंड के निवासी खलील अहमद को दोषी पाया। एडीजे-7 सुरजन सिंह ने सभी को 10-10 साल कारावास के साथ एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
विज्ञापन



 

थाना बाह में दर्ज मामले के अनुसार, मोहल्ला जुल्हापुरी निवासी रफीक ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 18 जुलाई, 1998 की रात 10 बजे पूर्व रंजिश के कारण आरोपी सिराजउद्दीन, पप्पू अंसारी, मेहंदी हसन और खलील अहमद अन्य लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर आ गए। आते आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से फिरोजाबाद के रामगढ़ निवासी उनका दामाद नईम, पुत्र इरशाद और पड़ोसी की पुत्री रहमत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान पड़ोस के लोगों ने अपने-अपने मकान के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के अगले दिन उनकी बेटी की सगाई थी। आरोपियों ने खुशियां मातम में बदल दीं। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से 11 गवाह अदालत में पेश किए गए।

ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल


 

छर्रे लगने से चली गई आंखों की रोशनी
पीड़ित नईम ने बताया कि घटना 18 जुलाई, 1998 की है। वह अपनी साली की सगाई में आए थे। रात 10 वह अपनी ससुराल में ससुर के मकान की छत पर बैठे थे। उस दौरान आरोपी अन्य लोगों के साथ वहां आ गए। घर के दरवाजे तोड़कर गाली-गलौज देने लगे। कारण पूछने पर आरोपी बाले कि मारो ये रफीक का दामाद है। इतना बोलने पर पप्पू ने बंदूक और अन्य आरोपियों ने कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली से निकले छर्रे उनकी उनकी दोनों आंखों में लग गए, जिससे दिखाई देना बंद हो गया। पहले एसएन इमरजेंसी में इलाज कराया। बाद में दिल्ली गांधी नेत्र चिकित्सालय, अलीगढ़ और अमृतसर इलाज कराया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कहा कि जीवनभर रोशनी नहीं आ सकती।

ये भी पढ़ें -   Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed