{"_id":"6a434d7066ad08c563007aa3","slug":"agra-municipal-corporation-launches-mission-24-to-tackle-waterlogging-during-monsoon-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पार्षदों के विरोध के बाद जागा नगर निगम, बारिश से पहले तैयार हुआ 'मिशन-24', कार्ययोजना हुई तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पार्षदों के विरोध के बाद जागा नगर निगम, बारिश से पहले तैयार हुआ 'मिशन-24', कार्ययोजना हुई तैयार
Tue, 30 Jun 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:30 AM IST
सार
मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए आगरा नगर निगम ने 'मिशन-24' शुरू किया है, जिसके तहत छोटी समस्याओं पर 24 घंटे के भीतर काम शुरू करना अनिवार्य होगा। नालों की दोबारा जांच, पंपों पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एम एन टी वर्कशॉप का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नालों की सफाई न होने, पार्षदों के विरोध प्रदर्शन और लोगों की नाराजगी के बाद नगर निगम ने मानसून में जलभराव से निपटने के लिए मिशन-24 तैयार किया है। बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत 24 घंटे के अंदर छोटे निर्माण कार्य शुरू करने होंगे। पानी निकालने के लिए पंप पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही नालों का फिर से निरीक्षण कराया जाएगा और चोक मिलने पर सफाई कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जोनल अधिकारियों, सहायक अभियंताओं, जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिए कि जलभराव की हर छोटी-बड़ी वजह पर तत्काल कार्रवाई करें। लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी क्षेत्र में मैनहोल का ढक्कन लगाना हो, जलभराव की समस्या दूर करनी हो, छोटी पुलिया या नाली का निर्माण कराना हो या किसी नाली को सीवर लाइन से जोड़ना हो, तो सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (एसएफआई) सीधे संबंधित जेई को सूचना देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बेड पर थी युवती और ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; दो गिरफ्तार
सूचना मिलने पर संबंधित जेई को 24 घंटे में कार्य प्रारंभ कराना होगा। सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर से कहा गया है कि प्रमुख और छोटे नालों का फिर निरीक्षण करें। नालों को टेल तक साफ कराएं। अगले 10 दिनों तक प्रतिदिन शाम को निर्माण एवं सफाई कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। रात में बारिश होने पर पंप संचालन के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने ये क्या कर डाला...सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गुस्सा देख लोग हैरान
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि अगले 10 दिनों तक सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेंगे। छोटी से छोटी समस्या का 24 घंटे में समाधान कराया जाएगा। नालों की सफाई, जल निकासी और पंप संचालन की लगातार निगरानी की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।