{"_id":"6a0bf7df2ac95989b207666c","slug":"agra-murder-case-friend-kills-welder-after-argument-over-wife-during-drinking-session-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बचपन के दोस्त का क्यों किया कत्ल, पुलिस को बताया ऐसा सच; जानकर हत्यारोपी की पत्नी भी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बचपन के दोस्त का क्यों किया कत्ल, पुलिस को बताया ऐसा सच; जानकर हत्यारोपी की पत्नी भी सन्न
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के पालीवाल पार्क में शराब पीने के दौरान पत्नी पर छींटाकशी को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने वेल्डिंग कारीगर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवक की माैत से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के पालीवाल पार्क में वेल्डिंग कारीगर का सिर और चेहरा कुचलकर हत्या के आरोपी अमूल राव उर्फ अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी के लिए गलत शब्द बोलने पर मारपीट के दौरान हत्या की बात कबूल की है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Trending Videos
एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि रविवार सुबह पालीवाल पार्क में एक 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव के चेहरे पर चोट के निशान थे और सिर और हाथ को जानवरों ने काटा हुआ था। मृतक की शिनाख्त महाराष्ट्र कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई थी। परिजन ने उसके दोस्त लंगड़े की चौकी निवासी अमूल राव पर शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पुलिस को लग रहा था कि घायल युवक को कुत्तों ने काटा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पशु के काटने के निशान मिले पर मौत की वजह चेहरे पर गहरी चोट से होना सामने आया। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से जानकारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज दिखाई तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोनू से उसकी पुरानी दोस्ती थी। डेढ़ माह पूर्व हिमाचल में वेल्डिंग का काम छोड़कर सोनू वापस आ गया था। दोनों साथ ही बेलदारी के लिए जाते थे। शनिवार सुबह 8 बजे घटिया आजम खां क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में बेलदारी करने गए थे। शाम 5 बजे छुट्टी के बाद गधा पाड़ा रोड के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब पी ली।
यहां से पालीवाल पार्क में बैठकर शराब पीने के दौरान सोनू उसकी पत्नी के लिए गलत शब्द बोलने लगा। इस पर आरोपी ने गुस्से में सोनू को थप्पड़ मारा तो वह भी पलटकर मारने लगा। इस दौरान ईंट उठाकर सोनू के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। साक्ष्य मिटाने के लिए ईंट और शराब के खाली पैकेट और गिलास नाले में फेंक दिए थे।
करीबी बनकर देर रात तक परिजन के साथ ढूंढा
आरोपी अमूल राव ने बताया कि रात 7: 30 बजे वह हत्या करने के बाद घर चला गया। किसी को शक नहीं हो इसलिए रात 8 बजे सोनू के घर जाकर उसके परिजन से पूछा। परिवार वालों के साथ सोनू को ढूंढने के लिए आसपास क्षेत्र में घूमा। पुलिस को शराब ठेके पर सीसीटीवी में उसकी वीडियो मिल गई। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया।
आरोपी अमूल राव ने बताया कि रात 7: 30 बजे वह हत्या करने के बाद घर चला गया। किसी को शक नहीं हो इसलिए रात 8 बजे सोनू के घर जाकर उसके परिजन से पूछा। परिवार वालों के साथ सोनू को ढूंढने के लिए आसपास क्षेत्र में घूमा। पुलिस को शराब ठेके पर सीसीटीवी में उसकी वीडियो मिल गई। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया।