{"_id":"6a829c469f9f3d37ad05cbe5","slug":"agra-shiva-worship-and-ganga-jal-abhishek-performed-behind-taj-mahal-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक; सावन के तीसरे सोमवार का सामने आया VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक; सावन के तीसरे सोमवार का सामने आया VIDEO
Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताज के पीछे महताब बाग से ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए शिव की पूजी की गई। इस दौरान आरती करते हुए जलाभिषेक भी किया गया। इसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
ताजमहल आरती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल को तेजो महालय मानने के दावे को लेकर श्रावण के तीसरे सोमवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े अज्जू चौहान, मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई ने मेहताब बाग में धार्मिक कार्यक्रम किया। इस दौरान अज्जू चौहान ने आरती उतारी और मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। शिव चालीसा पाठ और भगवा ध्वज के साथ तेजो महालय के दावे को लेकर आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने के प्रयास के बाद तीसरे सोमवार को ये मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। समर्थकों का कहना है कि तेजो महालय से जुड़े सवालों का जवाब अब इतिहास और प्रमाणों के आधार पर दिया जाना चाहिए। अज्जू चौहान ने कहा कि 'हमारी आस्था स्पष्ट है। तेजो महालय को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब दबाव से नहीं बल्कि इतिहास और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए। आज की आरती और गंगाजल अर्पण हमारी शांतिपूर्ण धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि 'प्रथम सोमवार को कांवड़ के साथ ताजमहल की ओर जल चढ़ाने का प्रयास हमारी आस्था की आवाज थी और आज श्रावण के तीसरे सोमवार को मेहताब बाग में आरती व गंगाजल अर्पण उसी क्रम की अगली कड़ी है। हमें रोकने से सवाल खत्म नहीं होंगे। तेजो महालय से जुड़े ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। हम इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।'
वहीं मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू ने कहा कि 'तेजो महालय का मुद्दा अब दबने वाला नहीं है। आज आरती और गंगाजल अर्पण के जरिए हमने अपनी आस्था की आवाज बुलंद कर दी है। सवालों से भागने के बजाय इतिहास के प्रमाण सामने रखे जाएं, हम अपनी आवाज और तेज करेंगे।'