फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Develop 10 Groundwater Recharge Points Under Catch the Rain Campaign

UP: आगरा में 10 जगह बनेंगे भूजल रिचार्ज पॉइंट, बारिश का पानी नहीं होगा बर्बाद; नगर निगम ने की बड़ी तैयारी

Tue, 28 Jul 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 12:58 PM IST
सार

आगरा नगर निगम भूजल स्तर सुधारने के लिए शहर में 10 स्थानों पर वैज्ञानिक पद्धति से रिचार्ज पॉइंट विकसित करेगा। 'कैच द रेन' अभियान के तहत इन परियोजनाओं को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
Agra to Develop 10 Groundwater Recharge Points Under Catch the Rain Campaign
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा में गिरते भूगर्भ जलस्तर की समस्या से निपटने के लिए आगरा नगर निगम शहर में 10 जगह रिचार्ज पॉइंट बनाएगा। केंद्र सरकार के कैच द रेन अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में वर्षा जल संचयन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स ने बारिश का पानी सहेजने और भूगर्भ जलस्तर में सुधार के उपाय बताए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बेटे की मौत की सूचना, कमरे में निकली बहू की लाश; ताला टूटा तो सामने आया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन



कार्यशाला में जल निगम, वन विभाग, नगर निगम, जलकल विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने, वैज्ञानिक तरीके से भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने की नई तकनीक साझा की। निगम अधिकारियों ने बताया कि आगरा में 10 जगहों का चयन भूगर्भ जल के रिचार्ज पॉइंट बनाने के लिए किया गया है। इसे भारत सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पेठा, दालमोठ और गजक का शुरू करें कारोबार, सरकार देगी 50 लाख रुपये; 18 वर्ष के युवाओं को भी मौका


चयनित स्थलों पर वैज्ञानिक पद्धति से रिचार्ज पॉइंट विकसित किए जाएंगे, जिससे बारिश का पानी नदी की जगह भूगर्भ में पहुंचेगा और आने वाला कल सुरक्षित होगा। इस दौरान पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडे, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ब्रजेश सिंह, स्वच्छ भारत मिशन सह प्रभारी सुदेश यादव और एनजीओ की ओर से राकेश शुक्ला, नितिन जौहरी आदि मौजूद रहे।

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे रिचार्ज पॉइंट
गोपेश्वर नाथ मंदिर
हलवाई की बगीची
राम साहनी की बगीची
बीघा मंदिर
अबुल उलाह दरगाह
कोठी मीना बाजार
चिंताहरण तालाब
नगर निगम कैंपस
एडीए कार्यालय
तिरंगा चौक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed