{"_id":"6a68560547f686afc803905b","slug":"action-likely-against-officials-over-fake-verification-in-old-age-pension-scheme-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धावस्था पेंशन: फर्जी सत्यापन पर डीएम सख्त, लापरवाह सचिव और एडीओ को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धावस्था पेंशन: फर्जी सत्यापन पर डीएम सख्त, लापरवाह सचिव और एडीओ को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
सार
आगरा के जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन के फर्जी सत्यापन पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह सचिवों और एडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित पेंशन आवेदनों के शीघ्र सत्यापन और सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी है। कहा है कि जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन का फर्जी सत्यापन करने वाले सचिवों और एडीओ को चिह्नित कर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
कैंप कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सत्यापन कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले सभी लाभार्थियों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन किया जाए। जो लाभार्थी मृत हो चुके हैं, उनके नाम सूची से तत्काल हटाए जाएं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों का चिह्नांकन जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विधानसभावार ऐसे पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का सौंदर्यीकरण, छत्र निर्माण, बाउंड्रीवाल और मरम्मत का कार्य कराया जाना है।