फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Rush to Recover Son's Body Find Daughter-in-Law Dead Instead Husband Missing

UP: बेटे की मौत की सूचना, कमरे में निकली बहू की लाश; ताला टूटा तो सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 28 Jul 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को बंद कमरे में उसकी पत्नी का शव मिला, जबकि पति फरहान का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Police Rush to Recover Son's Body Find Daughter-in-Law Dead Instead Husband Missing
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के पूर्वी गेट नगला पेमा रोड पर बंद कमरे में युवक की लाश की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता ने बेटे की मृत्यु की सूचना देते हुए पुत्रवधू के फरार हो जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गई। अंदर महिला की लाश मिली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नगला पेमा रोड निवासी फरहान के पिता ने सुबह-सुबह पुलिस को सूचना दी कि पुत्रवधू ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। लाश को कमरे में बंद कर वो फरार हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महिला की लाश मिली। शिनाख्त के बाद पता चला कि ये  लाश फरहान की पत्नी की है। पुलिस ने पता किया तो फरहान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed