फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What Will Happen to My Children? Woman Dies After Recording Final Video Husband and In-Laws Arrested

मां का दर्द: ससुराल में मिली इतनी प्रताड़ना, जीने की इच्छा हुई खत्म, बच्चों के लिए कहे ऐसे शब्द; जो रुला देंगे

Tue, 28 Jul 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 08:34 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला ने कथित दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
What Will Happen to My Children? Woman Dies After Recording Final Video Husband and In-Laws Arrested
प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब मैं बिल्कुल नहीं जी सकती हूं। पता नहीं कि मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा? मैं अपने पति और सास-ससुर के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगा रही हूं। फंदा लगाने से पहले वीडियो में ताजगंज के सिद्धार्थ नगर की प्रियंका (28) ने अपना दर्द बयां किया। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया मगर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस का साइलेंट अटैक, ये हैं शुरुआती लक्षण; पहचाने नहीं तो हो जाती है मौत!
विज्ञापन







 

बाह के बिजौली निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहन प्रियंका की शादी वर्ष 2021 में सिद्धार्थनगर के निवासी अभिपाल से हुई थी। अभिपाल निजी कंपनी में काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन से ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पति और सास-ससुर उत्पीड़न करते थे। विरोध पर मारपीट की जाती थी। 

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल के बाहर बेखौफ चोर, पर्यटकों की कारों के शीशे तोड़े; बैग और मोबाइल कर ले गए चोरी


 

उत्पीड़न के कारण कई बार बहन ससुराल से मायके आ गई। गृहस्थी बचाने के लिए कई बार समाज की पंचायत के बाद बहन को ससुराल भेजा गया। कुछ दिनों से उत्पीड़न फिर से बढ़ गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे बहन ने अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मायके वालों को मोबाइल से बनाया हुआ वीडियो भेजा। वीडियो में वह फंदा तैयार कर खड़ी थी। पति और सास-ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने की बात कह रही थी। पति अभिपाल ने उन्हें और परिजन को सूचना दी।


ये भी पढ़ें -  UP: किताबों से दूर होती नई पीढ़ी, खाली पड़े हैं पुस्तकालय; सीएम योगी ने जताई ये चिंता

 
विज्ञापन


पड़ोसियों को बुलाया। तब तक बहन फंदे पर लटक चुकी थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग कमरे में पहुंचे और फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार शाम को प्रियंका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।  डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि परिजन की तहरीर पर आरोपी पति और सास-ससुर पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो समेत अन्य साक्ष्य को केस डायरी में शामिल किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: चलती ट्रेन से भाई को फेंका, बहन के साथ की मारपीट; खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों


 

मैं बिल्कुल जीना नहीं चाहती, यह मेरा आखिरी दिन...
अब मैं बिल्कुल नहीं जी सकती। आज के बाद मैं बिल्कुल नहीं बचूंगी। यह मेरा आखिरी दिन है। मुझे नहीं पता कि मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा। मुझे शादी करके इस घर में लेकर आए, यह लोग ऐसे समझते हैं कि जैसे पता नहीं कौन से कीड़े-मकौड़े को उठा लाए हैं। मैं अपने पति और सास-ससुर के चलते फांसी लगा रही हूं। मैं चाहती हूं मेरी मौत को इन्साफ मिले। फंदा लगाने से पहले बनाए इस वीडियो को देखकर प्रियंका के परिजन सकते में आ गए। प्रियंका को बचाने के लिए दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें -  Baby Health: शिशु बार-बार रोता है या चुप नहीं होता, हर बार भूख नहीं होती वजह, डॉक्टर ने बताईं ये आम गलतियां


 

दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
प्रियंका के तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। मां की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें यह पता भी नहीं था कि उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही। प्रियंका के परिजन दोनों बच्चों को संभाल रहे थे। पिता, दादी और दादी को पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed