फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Husband troubled by wife records video before committing suicide in mainpuri

पत्नी से परेशान पति ने दी जान: मरने से पहले बनाया वीडियो, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; ससुरालवालों पर आरोप

Mon, 27 Jul 2026 08:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 27 Jul 2026 08:27 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। माैत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband troubled by wife records video before committing suicide in mainpuri
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया, इसके कुछ देर बाद ही घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव कैल्टी में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ लोचन सोमवार दोपहर को घर पर था। कुछ देर बाद खेत में रोपाई के लिए गांव के कुछ लोग उसे बुलाने आए तो कमरे में जाकर देखा तो अखिलेश का शव पंखा के कुंदे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक का मोबाइल देखने पर पता चला कि मरने से पहले उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो में वह सास, तीन साले, साली और साले की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा था। वीडियो में यह भी कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग ही होंगे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी दो दिन पहले झगड़ा कर मायके चली गई थी। 

 

अखिलेश का 11 वर्षीय बेटा अंकित घर पर मौजूद था। सात वर्षीय बेटी अंशिका मां के साथ चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed