फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Explosion in gas tanker during welding

Mainpuri News: वेल्डिंग कराते समय गैस टैंकर में हुआ धमाका

Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Explosion in gas tanker during welding
फोटो26 धमाके के बाद गैस टैंकर के पास एकत्रित लोग। संवाद - फोटो : samvad
मैनपुरी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार शाम वेल्डिंग कराते समय पेट्रोल टैंकर में गैस बनने की वजह तेज धमाका हुआ, ढक्कन फट गया, हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंच गए। घायल खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी अंकित कुमार अपने एक रिश्तेदार के पेट्रोल टैंकर पर खलासी का काम करता है। सोमवार की शाम वह टैंकर में पानी भरवाने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर वेल्डिंग कराने के लिए गया था। मिस्त्री टैंकर के ऊपर चढ़ कर वेल्डिंग कर रहा था, अंकित भी उसके पास खड़ा था। अचानक बंद गैस टैंकर में गैस बन गई और उसमें लगा ढक्कन तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वेल्डिंग कर रहा मिस्त्री व अंकित टैंकर से नीचे गिर गए, अंकित गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। गैस टैंकर में धमाके की सूचना पर दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंच गए। एसआई अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता धमाका गैस बनने के कारण हुआ है, जांच की जा रही है।

फोटो26 धमाके के बाद गैस टैंकर के पास एकत्रित लोग। संवाद

फोटो26 धमाके के बाद गैस टैंकर के पास एकत्रित लोग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed