फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women should understand their rights: Renu Gaur

अपने अधिकारों को समझें महिलाएं: रेनू गौड़

Mon, 27 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women should understand their rights: Renu Gaur
फोटो 45 ट्रांजिस्ट हॉस्टल में महिलाओं की शिकायतें सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड। संव
फोटो 45 ट्रांजिस्ट हॉस्टल में महिलाओं की शिकायतें सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़। संवाद
विज्ञापन

-महिला आयोग की सदस्य ने सुनी शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सोमवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में महिलाओं की समस्याओं को सुना। कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें। महिलाओं की सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का शोषण किया जाए। तो संकोच न करें। तत्काल अपनी शिकायत थाने पर जाकर दर्ज कराएं। पीड़ित महिला को तत्काल राहत मिलेगी। महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई हो रही है। जन-सुनवाई में सोतियाना निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका इंदिरा अग्निहोत्री ने गाली-गलौच करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने, बैजनाथपुर की पूजा ने ससुराल के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने, घर से निकालने की धमकी देने की शिकायत की। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष महिला हेमलता सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रभान सिंह, संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed