{"_id":"6a679e78982164cc0c083b1e","slug":"waterlogging-due-to-rain-inconvenience-increases-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-163633-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बारिश से जलभराव, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बारिश से जलभराव, बढ़ी परेशानी
Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार की दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत प्रदान की। शहर में उचित नाला सफाई का कार्य नहींं होने के कारण गलियों के साथ ही मुख्य सड़क पर भी जलभराव हुआ। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी गई। बीते तीन दिन से बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। सोमवार का सुबह तेज धूप निकली तो लोगों को और गर्मी की चिंता सताई। दोपहर होते-होते फिर से बादल छा गए। इससे लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर करीब एक बजे से शहर में तेज बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से निजात मिली। हालांकि उनके सामने जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश से शहर के कचहरी रोड और आसपास के इलाकों की कई गलियों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।तेज बारिश ने शहर के नाला सफाई की भी पोल खोल दी है। बरसात शुरू हुए करीब 20 दिन गुजर चुके हैं और नगर पालिका की ओर से कराई जा रही सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसका परिणाम यह है कि शहर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। सोमवार की दोपहर हुई बारिश से भी शहर के कचहरी रोड, क्रिश्चियन कंपाउंड, लेनगंज आदि क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। शहर के राधा रमन रोड और कचहरी रोड पर अभी तक नालों की सफाई नहीं कराई गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन तक बारिश की चेतावनी दी गई है। यदि तेज बारिश होती है तो शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। शहर के नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण मोहल्ला खरगजीत नगर, वंशीगोहरा, राजीव गांधी नगर, कचहरी रोड, राधा रमन रोड, चांदेश्वर धाम, लेनगंज, बजाजा बाजार आदि में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश होने यहां जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन