फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police constable missing; motorcycle found abandoned.

Mainpuri News: आरक्षी लापता, बाइक लावारिस हालत में मिली

Mon, 27 Jul 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police constable missing; motorcycle found abandoned.
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में नगला मुगरिया के पास पुलिस को एक बाइक लावारिस हालत में मिली। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक वर्ष 2016 बैच के एक आरक्षी की है, जो कि पुलिस लाइन में तैनात है। यह भी जानकारी मिली है कि वह दो दिन से ड्यूटी पर अनुपस्थित चल रहा है। पुलिस तेजी के साथ जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरक्षी की मां से बात हुई है। उनकी ओर से आरक्षी के लापता होने को संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस आरक्षी के बारे में जानकारी जुटा रही है।दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार सुबह नगला मुगरिया के पास पुलिस को एक लावारिस बाइक की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो बाइक स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। जब नंबर से जानकारी की तो पता चला कि बाइक पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षी की है, जब आरक्षी के घरवालों से संपर्क किया तो मां ने बताया कि बाइक उनके बेटे अजय की है, जो कि वर्ष 2016 बैच का आरक्षी है। उसकी तैनाती मैनपुरी पुलिस लाइन में है। पुलिस लाइन से जानकारी ली तो आरआई ने बताया कि आरक्षी दो दिन से ड्यूटी पर अनुपस्थित चल रहा है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी की मां से बात हुई है। उन्होंने बताया कि आरक्षी की बाइक खराब हो गई थी। जिस वजह से वह छोड़ कर चला गया। उनकी ओर से लापता होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। आरक्षी की ससुराल थाना घिरोर क्षेत्र में है, वहां पुलिस भेजी गई थी। आरक्षी वहां पर नहीं है। पुलिस आरक्षी के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed