फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth commits suicide after making video viral.

Mainpuri News: वीडियो वायरल कर युवक ने कर ली खुदकुशी

Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after making video viral.
फ़ोटो 51 मृतक अखिलेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
किशनी। ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया, इसके कुछ देर बाद ही घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव कैल्टी में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ लोचन सोमवार दोपहर को घर पर था। कुछ देर बाद खेत में रोपाई के लिए गांव के कुछ लोग उसे बुलाने आए तो कमरे में जाकर देखा तो अखिलेश का शव पंखा के कुंदे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक का मोबाइल देखने पर पता चला कि मरने से पहले उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में वह सास, तीन साले, साली और साले की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा था। वीडियो में यह भी कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग ही होंगे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी दो दिन पहले झगड़ा कर मायके चली गई थी। अखिलेश का 11 वर्षीय बेटा अंकित घर पर मौजूद था। सात वर्षीय बेटी अंशिका मां के साथ चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed