{"_id":"6a6792df034f14242d04b039","slug":"strike-by-idgah-station-sanitation-workers-continued-on-eighth-day-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आठवें दिन भी जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल, प्लेटफाॅर्म पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आठवें दिन भी जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल, प्लेटफाॅर्म पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
सार
आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। प्लेटफाॅर्म पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन पर बिखरा पड़ा कूड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दूसरे सबसे बड़े ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मियों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। तीन माह से वेतन नहीं मिलने और बजट के अभाव में वेतन बिल पास न होने से सफाईकर्मियों ने काम बंद कर रखा है। हड़ताल के चलते स्टेशन परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, सभी चार प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियां तथा सेकेंड क्लास वेटिंग रूम में कूड़ा, पॉलीथिन, खाने की प्लेटें, दोने, नैपकिन, पानी की बोतलें और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। बदबू के कारण यात्री नाक-मुंह ढककर निकलने को मजबूर हैं। प्लेटफॉर्म पर गंदगी इतनी अधिक है कि यात्रियों का बैठना भी मुश्किल हो गया है।
ईदगाह स्टेशन से प्रतिदिन अमृत भारत, मरुधर, अवध, जियारत, अनन्या, गरबा, पारसनाथ, जोधपुर-हावड़ा, बीकानेर-हावड़ा, जनसाधारण, हल्दीघाटी और अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी समेत करीब 46 ट्रेनों का संचालन होता है। ऐसे में प्रतिदिन आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को गंदगी और दुर्गंध के बीच सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के लंबित भुगतान की व्यवस्था इंप्रेस के माध्यम से कराई जाएगी। आगरा मंडल में आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन की सफाई व्यवस्था का जिम्मा मैकेनिकल विभाग के पास है, जबकि ईदगाह जंक्शन, राजामंडी, यमुना ब्रिज और सिटी स्टेशन की जिम्मेदारी पहले कमर्शियल विभाग संभालता था।
बाद में यह जिम्मेदारी ऑपरेटिंग विभाग को सौंप दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि व्यवस्था बदलने के बाद से सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। मई माह से अब तक सफाईकर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं मिल सका है, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।