{"_id":"69af8d917eaa93286b07f3ba","slug":"agra-zila-panchayat-chairperson-meets-cm-yogi-demands-pharma-park-and-msp-for-potatoes-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा में 100 एकड़ का फार्मा पार्क और आलू के लिए की MSP की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा में 100 एकड़ का फार्मा पार्क और आलू के लिए की MSP की मांग
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आगरा में 100 एकड़ में फार्मा पार्क स्थापित करने और आलू के लिए एमएसपी घोषित करने की मांग की।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की सीएम योगी से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर आगरा में फार्मा पार्क की स्थापना और आलू किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करने की मांग की।
Trending Videos
डॉ. भदौरिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगरा में जल जीवन मिशन पूरा न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। जब तक योजना पूर्ण नहीं होती, जिला पंचायत को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सोलरयुक्त जल मीनारें स्थापित करने की अनुमति दी जाए। फतेहाबाद के रेहावली गांव के पास उटंगन नदी पर स्लूस गेट युक्त बांध बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे बाह और फतेहाबाद क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने ऐतिहासिक तेरहमोरी और खानुआ बांध के जीर्णोद्धार की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
100 एकड़ में बने फार्मा पार्क
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगरा में 100 एकड़ में फार्मा पार्क स्थापित करने का सुझाव दिया और शमशाबाद के कौलारा कलां में वर्षों से तैयार खड़े पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में शीघ्र कक्षाएं संचालित कराने की मांग की, ताकि क्षेत्रीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने आलू का समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल करने, निर्यात पर सब्सिडी देने और कोल्ड स्टोरेज के बिजली बिलों में राहत देने की मांग रखी। ज्ञापन में यमुना की सफाई, प्रस्तावित बैराज निर्माण, शमशाबाद-फतेहाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और नए पशु चिकित्सालयों की स्थापना के मुद्दे भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।