{"_id":"69af8c0dac8132d71501f3db","slug":"up-government-offers-interest-free-loan-up-to-5-lakh-for-youth-to-start-business-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब शुरू करें खुद का रोजगार: यूपी सरकार दे रही पांच लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा; 8वीं पास के लिए भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शुरू करें खुद का रोजगार: यूपी सरकार दे रही पांच लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा; 8वीं पास के लिए भी मौका
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से 5 लाख तक का 100 प्रतिशत ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा। योजना में किसी गारंटी की जरूरत नहीं है और सरकार की ओर से 10% मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत युवाओं को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और सेवा (सर्विस) क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अनुसार पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ऋण 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त प्रदान किया जाता है। इस लोन के लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, स्वीकृत प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं पर वित्तीय बोझ कम होगा।
Trending Videos
इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
मैन्युफैक्चरिंग: जूता इंसोल, चप्पल, मसाले, आटा, नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पाद और डेयरी प्रोसेसिंग इकाइयां।
सर्विस सेक्टर: ई-रिक्शा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, वाहन सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, लॉन्ड्री और बिजनेस ऑन व्हील्स।

कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष के बीच।
शैक्षिक योग्यता: 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष के बीच।
शैक्षिक योग्यता: 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग केंद्र, नुनिहाई, आगरा में संपर्क कर सकते हैं। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाना है। युवा इस अवसर का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।