{"_id":"6a68da6967cad9ab640495f2","slug":"bajrang-dal-protests-over-alleged-abduction-of-minor-girl-in-agra-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीपर्वत थाने पर हंगामा: किशोरी के अपहरण का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीपर्वत थाने पर हंगामा: किशोरी के अपहरण का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; उठाई ये मांग
Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
सार
आगरा के हरिपर्वत क्षेत्र में किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप के बाद बजरंग दल ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
हरीपर्वत थाने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना हरीपर्वत पहुंचे और पुलिस प्रशासन से बच्ची की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
थाना परिसर में हुई वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं परिजनों को आश्वासन दिया कि किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लगभग 3 से 4 घंटे के भीतर बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि वह मामले पर लगातार नजर बनाए रखेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, राहुल जोशी, करन गर्ग, शिवम दुबे, पवन धकार, कार्तिक प्रधान, शिवम अग्रवाल, आकाश वर्मा, सारांश बजरंगी , कार्तिक , सचिन, शिवम, कुणाल, जतिन, गोपी माहौर, अमित सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।