सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini reviews development works in Mathura

Mathura: सांसद हेमा मालिनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अफसरों से कहा- मथुरा को इंदौर जैसा स्वच्छ बनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

समीक्षा बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने अफसरों से कहा कि इंदौर की तरह मथुरा को साफ-सुथरा बनाएं। सभी प्रोजेक्ट निर्माण एजेंसी निर्धारित समय पर पूरे करें। 

BJP MP Hema Malini reviews development works in Mathura
सांसद हेमा मालिनी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि किसी प्रोजेक्ट में कोई समस्या आ रही है तो निराकरण कराते हुए काम पूरा कराएं। बरेली हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया एक माह में पूरी करने को कहा। मथुरा को इंदौर जैसा साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। 

Trending Videos


कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने नेशनल हाईवे और नगर निगम क्षेत्र की सफाई पर संतोष जाहिर करते हुए अभी बेहतर प्रयास करने को कहा। इसके लिए आवश्यक हो तो ओर सफाई उपकरणों की खरीद कर ली जाए। सांसद ने कहा कि मथुरा-इंदौर की तरह साफ-सुथरा रहे, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु एक अच्छी छवि लेकर अपने शहर जाएं और सफाई के मामले में मथुरा का उदाहरण दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश 

सांसद ने निर्देश दिए कि प्रमुख मंदिरों के आसपास क्षेत्रों से ठेलों को हटाकर अलग से वेंडिंग जोन बनाएं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी, प्रेम मंदिर के पास काफी संख्या में ठेला आदि लग जाते हैं, जिससे यातायात एवं श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि प्रेम मंदिर के पास पार्किंगों में वेंडिंग जोन बनाए गए हैं, साथ ही वैष्णो देवी मंदिर के पास से अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इस दौरान सांसद ने नमामि गंगे की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

अधिक गंगाजल दिलाने की मांग 

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा को 25 एमएलडी गंगाजल मिल रहा है। सांसद से और अधिक गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। डीएम ने बताया कि 38 करोड़ की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सांसद ने आयुष्मान कार्ड और रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे और आगरा बाईपास को लेकर अबतक प्रगति की जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि जनपद में जो 15 गांव में यह प्रक्रिया अधूरी रह गई है उसे एक माह में पूरा कराएं। इससे मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सकें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पीडी बलराम कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed