किसानों को नहीं पता कानून में समस्या, किसी के कहने पर कर रहे आंदोलन: हेमा मालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें कानून में समस्या ही नहीं पता है।
भाजपा सांसद हेमा मालिनी 10 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा वापस आईं हैं। बुधवार को वृंदावन स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान हेमा मालिनी ने दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया।
They (agitating farmers) do not even know what they want and what is the problem with the farm laws, which shows that they are doing this because someone asked them to do it: Hema Malini, BJP MP from Mathura (12.01.2021) pic.twitter.com/TvMluuIWGk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) January 13, 2021
समाचार एजेंसी एनआई के अनुसार, हेमा मालिनी ने कहा है कि धरने पर बैठे किसानों को यह भी नहीं पता है कि उन्हें क्या चाहिए और कृषि कानूनों के साथ असली दिक्कत क्या है। इससे यह स्पष्ट है कि उन्हें किसी ने कहा और वे लोग धरने पर बैठ गए।
10 महीने बाद मथुरा लौटीं है हेमा मालिनी
सांसद हेमा मालिनी सोमवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई के साथ कोविड का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि मार्च माह में लॉकडाउन के कारण सांसद हेमा मालिनी पिछले 10 माह से मथुरा नहीं आई थीं। इस दौरान वह पार्टी नेता और अपने प्रतिनिधि से जानकारी लेती रहीं।
वृंदावन पहुंचने पर हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है। लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं।
कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बयान पर हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्ष का काम हमारी सरकार के हर अच्छे काम पर उल्टा बोलना है। केंद्र सरकार विपक्ष की परवाह किए बिना हर मुद्दे पर अडिग खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुझे इंतजार है कि कोरोना टीका लगवाने के लिए मेरा नंबर कब आएगा?