सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP SP Singh Baghel and Ramshankar Kathariya can be join union cabinet

बघेल और कठेरिया मंत्री पद की दौड़ में, दोनों दिग्गजों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
BJP MP SP Singh Baghel and Ramshankar Kathariya can be join union cabinet
रामशंकर कठेरिया और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद मंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है। ब्रज से तीन नाम चले हैं। पहला आगरा सीट से जीते एसपी सिंह बघेल का है। दूसरा, आगरा से इटावा पहुंचकर जीत की हैट्रिक लगाने वाले रामशंकर कठेरिया हैं। दोनों का दावा मजबूत है। अगर दोनों ही मुकद्दर के सिकंदर बन जाए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।
Trending Videos


बघेल जल्द ही टूंडला विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। इसके बाद यहां पर उप चुनाव होगा। दोनों नेताओं के पास बड़ा अनुभव है। कठेरिया भाजपा का दलित चेहरा हैं तो बघेल ओबीसी। ब्रज क्षेत्र में बघेल की पिछड़ों में पैठ भी मजबूत है। खासकर, बघेल समाज उन्हें अपना बड़ा नेता मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं, इस लिहाज से भी उनकी संभावना ज्यादा मानी जा रही है। ब्रज की नजर इसी पर लगी हैं कि दोनों में से किसे मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। लोग यह भी उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों की लॉटरी लग सकती है।

रामशंकर कठेरिया
- 2014 की मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- एससी आयोग के चेयरमैन हैं, पार्टी का दलित चेहरा हैं।
- जीत की हैट्रिक लगाई है। आगरा केबाद इटावा से जीते हैं।

एसपी सिंह बघेल
- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए संभावना ज्यादा है।
- लोकसभा चुनाव तीसरी बार जीते हैं, राज्यसभा में भी रह चुके।
- भाजपा में पिछड़ा वर्ग के नेताओं का बड़ा चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed